देश की खबरें | बेलगावी में बस परिचालक पर हमले खिलाफ कन्नड़ संगठन ने 22 मार्च को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ (कई कन्नड़ संगठनों का समूह) ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में हाल ही में एक यात्री से मराठी भाषा में बात न करने पर सरकारी बस के एक परिचालक पर किए गए हमले की शुक्रवार को निंदा करते हुए इस घटना के खिलाफ 22 मार्च को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

बेंगलुरु, 28 फरवरी कर्नाटक के ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ (कई कन्नड़ संगठनों का समूह) ने महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी में हाल ही में एक यात्री से मराठी में बात न करने पर सरकारी बस के एक परिचालक पर किए गए हमले की शुक्रवार को निंदा करते हुए इस घटना के खिलाफ 22 मार्च को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

कन्नड़ कार्यकर्ता और ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ के नेता वट्टल नागराज ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और विभिन्न संघों से बंद को समर्थन देने का आग्रह किया।

वट्टल नागराज ने कहा, ‘‘22 मार्च को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक पूरे कर्नाटक में बंद रहेगा... कौन बंद का समर्थन करेगा या नहीं, यह बाद में देखेंगे। यह बंद कर्नाटक, कन्नड़ और यहां के लोगों के लिए है। यह कन्नड़ और कर्नाटक के गौरव के लिए है।’’

नागराज ने ओक्कुटा की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सभी संगठनों और नेताओं से बंद में शामिल होने का आह्वान किया।

उन्होंने मुख्यमंत्री और सरकार से बंद का समर्थन करने की भी अपील की। ​इसके अलावा नागराज ने परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी से 22 मार्च को सभी सरकारी बस सेवाएं निलंबित करने का भी अनुरोध किया।

उन्होंने होटल मालिक संघ और फिल्म जगत से भी एक दिन के बंद का समर्थन करने का आह्वान किया।

नागराज के अनुसार, कई मॉल ने पहले ही बंद का समर्थन कर दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों और मजदूर संघों, किसानों, ट्रक मालिकों, टैक्सियों, निजी स्कूलों के संगठनों से भी समर्थन देने की अपील की है।

‘कन्नड़ ओक्कुटा’ ने इस बंद के तहत तीन मार्च को पूर्वाह्न 11.30 बजे से राजभवन का घेराव करने की योजना बनाई है, जिसमें वे ‘बेलगावी को बचाने’ के लिए कार्रवाई की मांग करेंगे। वहीं, बेलगावी में सात मार्च को ‘बेलगावी चलो’ नाम से जुलूस निकाला जाएगा।

नागराज ने बताया कि ‘कन्नड़ ओक्कुटा’ कावेरी नदी पर मेकेदातु परियोजना के कार्यान्वयन की मांग करेगा तथा तमिलनाडु की सीमा से लगे अट्टीबेले में भी 11 मार्च को बंद का आह्वान करेगा।

उन्होंने बताया कि मंड्या, मैसूर, रामनगर में उपायुक्त कार्यालयों के सामने 14 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा। नागराज ने बताया कि यहां होसकोटे के पास ओल्ड मद्रास रोड पर यातायात रोककर 16 मार्च को प्रदर्शन किया जाएगा और 18 मार्च को सभी कन्नड़ समर्थक संगठन बेंगलुरु में एक बैठक करेंगे।

महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में 21 फरवरी को कर्नाटक परिवहन निगम की बस के एक परिचालक पर कुछ यात्रियों ने इसलिए हमला कर दिया गया, क्योंकि उसने एक यात्री को मराठी में जवाब नहीं दिया था। यह घटना उस दौरान हुई थी जब बस बेलगावी शहर से बालेकुंडरी की ओर जा रही थी।

उक्त घटना के बाद कर्नाटक और महाराष्ट्र के मध्य बेलगावी को लेकर सीमा विवाद बढ़ गया, जिसके बाद दोनों राज्यों के बीच बस सेवाएं भी निलंबित कर दी गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\