देश की खबरें | कन्नड अभिनेता राजेश का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड फिल्मों के अभिनेता राजेश का शनिवार को उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 19 फरवरी कन्नड फिल्मों के अभिनेता राजेश का शनिवार को उम्र संबंधी जटिलताओं के चलते यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वह 82 वर्ष के थे।

राजेश को 'कला तपस्वी' के रूप में प्रसिद्धि अर्जित मिली थी।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजेश कई बीमारियों से पीड़ित थे और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

बेंगलुरु में जन्मे राजेश का वास्तविक नाम मुनि चौडप्पा था। रंगमंच पर अभिनय करने के दिनों में विद्यासागर के नाम से भी जाने जाते थे। 1968 में अपनी फिल्म 'नम्मा उरु' (हमारा शहर) के बाद अभिनेता ने अपना नाम बदलकर राजेश रख लिया।

वर्ष 1960 में 'वीर संकल्प' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत करने वाले राजेश ने 'कप्पू बिलुपु', 'अरादु मुख', 'पुण्य पुरुष', 'कानिके' और ‘वृंदावन’ सहित 150 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया था।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और एच डी कुमारस्वामी के अलावा राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने राजेश के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें