देश की खबरें | जावेद अख्तर अख्तर की ओर से दायर मानहानि के मुकदमे में अदालत ने कंगना का आवेदन खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां की एक सत्र अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत का आवेदन सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि की शिकायत के सिलसिले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाहियों को चुनौती दी थी।

मुंबई, पांच अप्रैल यहां की एक सत्र अदालत ने अभिनेत्री कंगना रनौत का आवेदन सोमवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने गीतकार जावेद अख्तर द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि की शिकायत के सिलसिले में मजिस्ट्रेट अदालत द्वारा उनके खिलाफ शुरू की गई कार्यवाहियों को चुनौती दी थी।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस यू बघेले ने कहा कि आवेदक (रनौत) की तरफ से दायर की गई अर्जी खारिज की जाती है।

आवेदन खारिज करने के कारणों के साथ आदेश की विस्तृत प्रति बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

रनौत (34) ने सत्र अदालत से आग्रह किया था कि अख्तर द्वारा दर्ज कराई गई मानहानि की शिकायत के मामले में अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत की तरफ से जारी समन और कानूनी कार्यवाहियों को रद्द किया जाए।

अख्तर (76) ने पिछले वर्ष नवंबर में मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज कराई गई शिकायत में दावा किया था कि अभिनेत्री ने एक टेलीविजन साक्षात्कार में उनके खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे।

मुंबई में डिंडोशी की सत्र अदालत ने रनौत की याचिका पर तीन अप्रैल को फैसला सुरक्षित रख लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी