अभिनेत्री Kangana Ranaut की फिल्म ‘धाकड़’ अप्रैल 2022 में होगी रिलीज
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ आठ अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि फिल्म की कहानी बच्चों की तस्करी और महिला उत्पीड़न के विषय से जुड़ी है.
मुंबई, 19 अक्टूबर : अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म ‘धाकड़’ आठ अप्रैल 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि फिल्म की कहानी बच्चों की तस्करी और महिला उत्पीड़न के विषय से जुड़ी है. इसकी शूटिंग भोपाल, मुंबई और बुडापेस्ट (हंगरी की राजधानी) में की गई है. इसमें अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी नजर आएंगे.
रनौत फिल्म में एजेंट अग्नि की भूमिका निभाती दिखेंगी. उन्होंने कहा कि फिल्म बड़े पर्दे के लिए बनी है. अभिनेत्री ने एक बयान में कहा,‘‘ यह एक उत्तेजित करने वाला विषय है और हमने इसे जिस स्तर पर बनाया, बड़े पर्दे पर ही इसके साथ न्याय हो पाएगा. इसकी कहानी को जनता तक पहुंचना जरूरी है और मुझे यकीन है कि हर वर्ग की महिलाएं इससे जुड़ाव महसूस करेंगी. यह भी पढ़ें : Jammu-Kashmir: सेना ने राजौरी के जंगलों में मार गिराए लश्कर के 6 आतंकी, एनकाउंटर अभी भी जारी
आठ अप्रैल को एजेंट अग्नि को जनता से मिलवाने के लिए उत्साहित हूं.’’ फिल्म का निर्देशन रजनीश रज़ी घई ने और निर्माण दीपक मुकुट और सोहेल मकलाई ने किया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2021 12:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

