देश की खबरें | मनाली में ‘वैलेंटाइन डे’ पर खुलेगा कंगना रनौत का कैफे, दीपिका पादुकोण को किया आमंत्रित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कंगना रनौत ने कहा है कि मनाली स्थित उनका कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ ग्राहकों के लिए ‘वैलेंटाइन डे’ पर खुल जाएगा।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी कंगना रनौत ने कहा है कि मनाली स्थित उनका कैफे ‘द माउंटेन स्टोरी’ ग्राहकों के लिए ‘वैलेंटाइन डे’ पर खुल जाएगा।

अभिनेत्री ने कहा कि यह कैफे खोलना उनका लंबे समय से सपना था और यह आखिरकार साकार हो रहा है।

रनौत ने सोशल मीडिया मंच 'इंस्टाग्राम' पर कैफे और उसके अंदरूनी हिस्से का एक वीडियो शेयर किया। प्रशंसकों ने अभिनेत्री का एक पुराना साक्षात्कार ढूंढ निकाला, जिसमें उन्होंने निकट भविष्य में कैफे खोलने की इच्छा जताई थी।

वर्ष 2013 के एक साक्षात्कार में अभिनेत्री के साथ दीपिका पादुकोण भी मौजूद थीं। जब रनौत से पूछा गया कि वह 10 साल बाद खुद को कहां देखती हैं तो उन्होंने कहा कि वह एक रेस्तरां खोलना चाहती हैं।

उस पुराने वीडियो में रनौत कहती हैं कि वह कहीं एक बहुत ही सुंदर और छोटा रेस्तरां खोलना चाहती हैं।

साक्षात्कार में पादुकोण ने तुरंत जवाब दिया, "मैं आपकी पहली ग्राहक बनूंगी"।

वीडियो को 'इंस्टाग्राम' पर फिर से साझा करते हुए रनौत ने पादुकोण को टैग किया और लिखा कि दीपिका पादुकोण आपको पहली ग्राहक होना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज