विदेश की खबरें | कमला हैरिस ने बाइडन के कचरे वाले विवादास्पद बयान से बनायी दूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 31 अक्टूबर अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस ने राष्ट्रपति जो बाइडन के उस विवादास्पद बयान से दूरी बना ली है, जिसमें उन्होंने उनके रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों को ‘कचरा’ कहा था।

उपराष्ट्रपति हैरिस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सबसे पहले (मैं बता दूं कि) उन्होंने अपनी टिप्पणियों पर सफाई दे दी है। मैं भी स्पष्ट कर दूं: मैं लोगों की इस आधार पर आलोचना से पूरी तरह असहमत हूं कि वे किसे वोट देते हैं। आपने कल रात मेरा भाषण सुना और मेरे पूरे करियर में लगातार (मेरा भाषण) सुना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि मैं जो काम करती हूं, वह सभी लोगों का प्रतिनिधित्व करने का है, चाहे वे मेरा समर्थन करें या न करें। अमेरिका की राष्ट्रपति के रूप में, मैं सभी अमेरिकियों के लिए राष्ट्रपति रहूंगी, चाहे आप मुझे वोट दें या न दें।’’

वह बाइडन की ट्रम्प समर्थकों की तुलना कचरे से करने वाली टिप्पणी पर एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

बाइडन कुछ दिनों पहले ट्रंप की रैली में एक हास्य कलाकार द्वारा कहे गये एक नस्ली मजाक पर टिप्पणी कर रहे थे। इस हास्य कलाकार ने प्यूर्तो रिको की तुलना ‘कचरे के द्वीप’ से की थी।

बाइइन ने कहा था, ‘‘मुझे बस जो कचरा नजर आता है वह उनके (ट्रंप के) समर्थक हैं। लातिन लोगों को शैतान बताना उनके लिए अमानवीय है और यह अमेरिकी संस्कृति के खिलाफ है।’’

ट्रंप ने बाइडन की इस टिप्पणी की निंदा की।

इस बीच, ट्रंप अपने नाम वाले बोइंग 757 विमान की सीढ़ियों से उतरने के बाद कचरे से लदे एक सफेद ट्रक पर चढ़ गए, जिस पर उनका नाम भी लिखा था।

वह एक दिन पहले अपने पूर्ववर्ती बाइडन द्वारा की गयी टिप्पणी की ओर ध्यान खींचना चाहते थे।

ट्रंप ने कहा, “आपको मेरा कचरा ट्रक कैसा लगा?”

वह अपनी सफेद ड्रेस शर्ट और लाल टाई के ऊपर नारंगी और पीले रंग की सुरक्षा बनियान (वेस्ट) पहने हुए थे। उन्होंने कहा, “यह कमला और जो बाइडन के सम्मान में है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\