एजेंसी न्यूज

मध्यप्रदेश: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व को लेकर गांधी परिवार के प्रति व्यक्त किया समर्थन

कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को बैठक से पहले मध्यप्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में कार्य जारी रखने का आग्रह किया है.

मध्यप्रदेश: कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने पार्टी नेतृत्व को लेकर गांधी परिवार के प्रति व्यक्त किया समर्थन
दिग्विजय सिंह और सीएम कमलनाथ (Photo Credit- PTI)

भोपाल, 24 अगस्त: कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की सोमवार को बैठक से पहले मध्यप्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने गांधी परिवार का समर्थन करते हुए सोनिया गांधी के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त किया है. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने सोनिया गांधी से कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में कार्य जारी रखने का आग्रह किया है. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार देर रात ट्वीट किया, "मैं कई वर्षों तक अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का महासचिव भी रहा. हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि सोनिया गांधी के खिलाफ तमाम झूठी अफ़वाहों के बावजूद उन्होंने 2004 में कांग्रेस पार्टी की जीत का नेतृत्व किया और अटल बिहारी वाजपेयी को घर पर बैठाया."

अपने अगले ट्वीट में उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी के नेतृत्व पर कोई भी सुझाव या आक्षेप बेतुका है. मैं सोनिया गांधी से अपील करता हूं कि वे अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करें और कांग्रेस का नेतृत्व करती रहें." पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह समय कांग्रेस के लिए एकजुट होने का है.

यह भी पढ़ें: Facebook Ignored Hate Speech by BJP: WSJ की रिपोर्ट के बाद भारत में फेसबुक के नियमों पर राजनीतिक बहस शुरू, असदुद्दीन ओवैसी, दिग्विजय सिंह, शशि थरूर ने कही ये बात

सिंह ने ट्वीट में कहा, "यह समय कांग्रेस के एकमत होने का है. मत भिन्नता का नहीं. जिस परिवार ने देश की आज़ादी और उसके बाद देश के लिए त्याग और बलिदान किया है वह सर्व विदित है. मीडिया में जो कुछ आ रहा है मैं उस से सहमत नहीं हूँ. नेहरू-गांधी परिवार के बिना कॉंग्रेस की मैं कल्पना भी नहीं कर सकता. सोनिया जी का नेतृत्व सर्व मान्य है. यदि सोनिया जी कॉंग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ना ही चाहती हैं तो राहुल जी को अपनी ज़िद छोड़ कर अध्यक्ष का पद स्वीकार कर लेना चाहिए. देश का आम कॉंग्रेस कार्यकर्ता और किसी को स्वीकार नहीं करेगा."

गौरतलब है कि रविवार को पार्टी में उस वक्त नया सियासी तूफान आया जब पूर्णकालिक एवं जमीनी स्तर पर सक्रिय अध्यक्ष बनाने और संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक बदलाव की मांग को लेकर सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आई. नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए ही सीडब्ल्यूसी की बैठक चल रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).