एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कमल हासन, आर माधवन, सुनील शेट्टी ने बेंगलुरु भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेताओं कमल हासन, आर माधवन और सुनील शेट्टी समेत कई प्रसिद्ध हस्तियों ने बेंगलुरू में मची भगदड़ की घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है।

देश की खबरें | कमल हासन, आर माधवन, सुनील शेट्टी ने बेंगलुरु भगदड़ में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नयी दिल्ली, पांच जून अभिनेताओं कमल हासन, आर माधवन और सुनील शेट्टी समेत कई प्रसिद्ध हस्तियों ने बेंगलुरू में मची भगदड़ की घटना में लोगों की मौत होने पर शोक व्यक्त किया है।

‘इंडियन प्रीमियर लीग’ (आईपीएल) में ‘रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु’ (आरसीबी) की जीत के जश्न में भाग लेने के लिए बुधवार को यहां चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के जुटने के बाद मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए।

हासन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट साझा कर इस घटना को ‘‘दिल दहला देने वाली त्रासदी’’ बताया।

उन्होंने लिखा, ‘‘मैं बहुत दुखी हूं और दुख की इस घड़ी में मैं पीड़ितों के परिवारों के साथ हूं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

माधवन ने कहा, ‘‘यह बहुत दुखद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। कृपया जिम्मेदार बनें एवं सुरक्षित रहें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।’’

शेट्टी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘खुशी का एक पल...अकल्पनीय घटना में बदल गया!!! बेंगलुरु में जान गंवाने वालों के बारे में सुनकर दिल दहल गया। उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजन खो दिए।’’

अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने भी इस घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ‘‘अपनों को खोना वाकई दुखद है, खासकर उस समय जब क्रिकेट में सामूहिक खुशी का पल होना चाहिए था।...।’’

सोनू सूद ने भी ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बेंगलुरु में आईपीएल में जीत के जश्न के दौरान हुई त्रासदी से दिल दहल गया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मृतकों के परिजनों और सभी पीड़ितों के लिए प्रार्थना करता हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2025 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).