चेन्नई, 29 अप्रैल अभिनेता एवं राजनेता कमल हासन ने बुधवार को इरफान खान के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें ‘‘बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बताया’’।
हासन ने ट्वीट किया कि 54 साल की उम्र में.... खान ने दुनिया को बहुत जल्दी अलविदा कह दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ आप बहुत जल्दी अलविदा कह गए इरफान जी। आपके काम ने हमेशा मेरा दिल जीता। आप उन बेहतरीन अभिनेताओं में से एक थे, जिन्हें मैं जानता हूं... काश! आप थोड़ा और रुक जाते। आप यकीनन अधिक समय के हकदार थे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ इस घड़ी में आपके परिवार को हिम्मत मिले।’’
अभिनेता इरफान खान का मुम्बई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY