देश की खबरें | कामाख्या मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से बंद कामाख्या मंदिर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गया। यह जानकारी मंदिर के अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी, 11 अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण मार्च से बंद कामाख्या मंदिर रविवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुल गया। यह जानकारी मंदिर के अधिकारियों ने दी।

मंदिर प्रबंधन समिति के डोलोई एम. सी. सरमा ने कहा कि मंदिर का ‘गर्भगृह’ श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा और वे केवल ‘परिक्रमा’ कर सकेंगे और मंदिर के मुख्य दरवाजे के बाहर पूजा कर सकेंगे। श्रद्धालुओं को कोविड-19 के कड़े प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के हस्तक्षेप को लेकर चीफ जस्टिस से की शिकायत.

मंदिर के फिर से खुलने के बाद पहले दिन काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और उन्हें रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से गुजरना पड़ा। उन्हें मंदिर में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन चैंबर से भी गुजरना पड़ा।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन दिनों में जांच कराने वाले श्रद्धालु अपनी रिपोर्ट दिखाकर सीधे पहाड़ी के ऊपर दर्शन के लिए जा सकेंगे।

यह भी पढ़े | हरियाणा: 14 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में विधायक सहित 4 पर मामला दर्ज.

प्रत्येक श्रद्धालु को मंदिर परिसर में केवल 15 मिनट रहने की अनुमति है। मंदिर सुबह आठ बजे से सूर्यास्त तक खुला रहेगा लेकिन नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान दर्शन के समय में परिवर्तन होगा।

सरमा ने कहा कि कामरूप मेट्रोपोलिटन जिला प्रशासन के साथ विचार-विमर्श के बाद ये उपाय किए गए हैं ताकि अधिकतम सामाजिक दूरी बनाए रखना सुनिश्चित किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज