देश की खबरें | प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजेंगे तो कल्याण सिंह की आत्मा हम सभी को आशीर्वाद देगी: आदित्यनाथ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्यमंत्री योगी ने यहां प्रदर्शनी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री योगी ने यहां प्रदर्शनी मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित 'हिंदू गौरव दिवस' समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, “श्रद्धेय कल्याण सिंह जी ने अपनी राजगद्दी प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित कर दी थी।”

आदित्यनाथ ने कहा, “राम मंदिर के लिए 1990 से लेकर 1992 और उसके बाद तक चले अभियान का परिणाम है कि आज प्रभु श्री राम की पावन जन्मभूमि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।”

एक आधिकारिक बयान के अनुसार अपने संबोधन में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि “ जनवरी 2024 में पांच सौ वर्षों का इंतजार समाप्त करके जब भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान होकर हमें आशीर्वाद दे रहे होंगे तो श्रद्धेय बाबूजी की आत्मा को असीम संतुष्टि मिलेगी। उनकी (कल्‍याण सिंह) आत्मा हमें आशीर्वाद देगी कि जिस सपने के लिए उन्होंने राजसत्ता को छोड़ा था, आज वो साकार हो गया।”

योगी ने कहा कि “कल्याण सिंह को जब भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर विचार व्यक्त करने का अवसर मिला तो उन्होंने हर बार इस बात को स्पष्टता के साथ कहा कि पेट को आहार, मन को प्यार, मस्तिष्क को विचार और आत्मा को संस्कार का समुच्चय ही एकात्म मानववाद है। इसी के अनुसार कल्याण सिंह जी ने अपना जीवन जिया।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धेय बाबूजी की आज दूसरी पुण्यतिथि को हम हिन्दू गौरव दिवस के रूप में मनाकर उन्हें स्मरण कर रहे हैं। आज विश्व उद्यमिता दिवस और नागपंचमी का पवित्र पर्व भी है, इसलिए यह दिन अद्भुत है।

योगी ने विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के करोड़ों उद्यमियों को धन्यवाद और बधाई दी और कहा कि पूरी दुनिया में मेक इन इंडिया की धमक बढ़ी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\