जरुरी जानकारी | कल्याण ज्वैलर्स के आईपीओ को पहले दिन 60 प्रतिशत अभिदान मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को पहले दिन मंगलवार को 60 प्रतिशत अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, 16 मार्च कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को पहले दिन मंगलवार को 60 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार निर्गम को 9,57,09,301 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 5,72,26,464 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 20 प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 1.10 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ का कुल आकार 1,175 करोड़ रुपये है और इसमें 800 करोड़ रुपये के नए शेयर शामिल हैं।

इस आईपीओ में अवेदन मूल्य का दायरा 86-87 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 352 करोड़ रुपये जुटाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now