देश की खबरें | कलराज मिश्र ने राजस्थान में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को यहां राजभवन में राज्य के मुख्य सचिव राजीव स्वरूप और पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव से मिले।
जयपुर, 26 जुलाई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र रविवार को यहां राजभवन में राज्य के मुख्य सचिव राजीव स्वरूप और पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव से मिले।
स्वरूप और यादव ने मिश्र को कांग्रेस द्वारा सोमवार को किए जा रहे प्रदर्शन के बारे में बताया।
यह भी पढ़े | कोरोना के तमिलनाडु में 6986 नए मामले पाए गए, 85 की मौत: 26 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक ने मिश्र को राजभवन की सुरक्षा के लिए की गई पुख्ता प्रबंध व्यवस्था की विस्तार से जानकारी दी।
मिश्र ने प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते मामलों पर गहरी चिंता जाहिर की। राज्यपाल ने कहा कि एक जुलाई से आज तक कोरोना वायरस महामारी के प्रदेश में मामले तीन गुना हो गये हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना को लेकर बड़ी राहत, एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 36145 मरीज हुए ठीक, मृत्यु दर घटकर 2.31% हुई.
राज्यपाल ने निर्देश दिये कि प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों पर नियंत्रण के लिए गंभीरता से प्रयास करने होंगे।
उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी पर प्रदेश में नियंत्रण करने के लिए नई रणनीति बनाने पर विचार करना होगा।
कांग्रेस ने ‘संविधान और लोकतंत्र को बचाने’ के लिये देशभर में सोमवार को राजभवनों के सामने विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)