एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कल्पतरु लिमिटेड का शेयर सपाट शुरुआत के बाद नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड के शेयर ने 414 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मंगलवार को बाजार में सपाट शुरुआत की, लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए यह नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

जरुरी जानकारी | कल्पतरु लिमिटेड का शेयर सपाट शुरुआत के बाद नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ा

नयी दिल्ली, एक जुलाई रियल एस्टेट कंपनी कल्पतरु लिमिटेड के शेयर ने 414 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले मंगलवार को बाजार में सपाट शुरुआत की, लेकिन जल्द ही वापसी करते हुए यह नौ प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।

बीएसई पर शेयर ने 414.10 रुपये पर शुरुआत की। बाद में इसमें तेजी आई और यह निर्गम मूल्य के मुकाबले 9.42 प्रतिशत चढ़कर 453 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर शेयर निर्गम मूल्य 414 रुपये पर ही सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 9.37 प्रतिशत चढ़कर 452.80 रुपये पर पहुंच गया।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन शुरुआती कारोबार के दौरान 9,121.99 करोड़ रुपये रहा।

कल्पतरु लिमिटेड के आरंभिक शेयर निर्गम (आईपीओ) को बोली के अंतिम दिन गत बृहस्पतिवार को 2.26 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी का आईपीओ पूरी तरह से 1,590 करोड़ रुपये के नए शेयर का निर्गम है, जिसमें बिक्री पेशकश (ओएफएस) का कोई घटक शामिल नहीं है। आईपीओ के लिए 387-414 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया गया था।

आईपीओ से हासिल राशि का इस्तेमाल ऋण भुगतान और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किए जाने का प्रस्ताव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 10:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).