जरुरी जानकारी | कल्पतरू ने कोहिमा-मरियानी बिजली पारेषण परियोजना चालू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लि. (केपीटीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोहिमा-मरियानी बिजली पारेषण परियोजना पूर्ण रूप से चालू कर दी है।

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कल्पतरू पावर ट्रांसमिशन लि. (केपीटीएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसने कोहिमा-मरियानी बिजली पारेषण परियोजना पूर्ण रूप से चालू कर दी है।

विशेष उद्देश्यीय कंपनी कोहिमा-मरियानी ट्रांसमिशन लि. (केएमटीएल) ने जुलाई में एलिमेन्ट-1 (सब-स्टेशन) और एलीमेन्ट-3 (न्यू कोहिमा-न्यू मरियानी लाइन) चालू की थी।

यह भी पढ़े | Tiger Shroff की बहन कृष्णा श्रॉफ ने बॉयफ्रेंड एबन हैम्स से किया ब्रेकअप, डिलीट की सारी तस्वीरें.

केपीटीएल ने एक बयान में कहा कि एलिमेन्ट 2 (इम्फाल-न्यू कोहिमा लाइन) अब चालू होने के साथ परियोजना पूरी हो गयी है।

केएमटीएल का गठन ‘नार्थ ईस्टर्न रिजन स्ट्रेन्थनिंग स्कीम’ (पूर्वोत्तर क्षेत्र सुदृढ़ीकरण योजना) के तहत किया गया था।

यह भी पढ़े | Diwali 2020 Bumper Lottery and Prize List: जाने कैसें खरीदें महाराष्ट्र, पंजाब, नागालैंड, गोवा राज्य लॉटरी? ऐसे ऑनलाइन चेक करें रिजल्ट.

कंपनी ने परियोजना पीएफसी कंसल्टिंग लि. की प्रतिस्पर्धी बोली के जरिये प्राप्त की थी।

इसमें 400 किलोवाट पारेषण लाइन के 254 सर्किट किलोमीटर के डिजाइन, वित्त पोषण, निर्माण, चालू करने, परिचालन और रखरखाव का काम जुड़ा था।

यह पारेषण लाइन तीन राज्यों... मणिपुर, नगालैंड और असम से गुजरती है।

केएमटीएल, केपीटीएल और टेक्नो इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग कंपनी लि. की संयुक्त उद्यम है। इसमें केपीटीएल की हिस्सेदारी 74 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\