कालापानी भारत और नेपाल के बीच का मुद्दा : चीन

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। वह सीमा को लेकर भारत-नेपाल के बीच गतिरोध और भारतीय सेना प्रमुख एम एम नरवणे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे। नरवणे ने कहा था कि नेपाल ‘‘किसी अन्य के इशारे’’ पर भारत द्वारा नवनिर्मित सड़क पर आपत्ति प्रकट कर रहा है ।

बीजिंग, 19 मई चीन ने मंगलवार को कहा कि कालापानी सीमा का मुद्दा भारत और नेपाल के बीच का है और उम्मीद जतायी कि दोनों पड़ोसी देश ‘‘एकतरफा कदम उठाने’’ से परहेज करेंगे और मैत्रीपूर्ण ढंग से अपने विवाद को सुलझाएंगे ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में यह टिप्पणी की। वह सीमा को लेकर भारत-नेपाल के बीच गतिरोध और भारतीय सेना प्रमुख एम एम नरवणे की टिप्पणी को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दे रहे थे। नरवणे ने कहा था कि नेपाल ‘‘किसी अन्य के इशारे’’ पर भारत द्वारा नवनिर्मित सड़क पर आपत्ति प्रकट कर रहा है ।

लिजिआन ने कहा, ‘‘कालापानी नेपाल और भारत के बीच का मुद्दा है और हमें उम्मीद है कि दोनों देश मैत्रीपूर्ण ढंग से अपने विवाद को सुलझाएंगे।’’

लिजिआन ने यह भी कहा कि नेपाल और भारत को ‘‘स्थिति को जटिल बनाने वाले एकतरफा कदम उठाने से परहेज करना चाहिए ।’’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल में उत्तराखंड में चीन के साथ लगी सीमा के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 80 किलोमीटर सड़क को खोला था।

नेपाल ने सड़क को खोले जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि एकतरफा कदम सीमाई मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच बनी सहमति के खिलाफ है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज