एजेंसी न्यूज

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 महामारी के बाद शुरू हुई ‘के-लीग’

दुनिया में ज्यादातर लीग इस महामारी के चलते बंद हैं लेकिन के-लीग पहली प्रतियोगिता होगी जो कोविड-19 के बाद शुरू हुई है और इसे देखने के लिये विदेशों में दर्शक बेताब थे जिन्हें इतने समय से कोई टूर्नामेंट देखने को नहीं मिला है।

दक्षिण कोरिया में कोविड-19 महामारी के बाद शुरू हुई ‘के-लीग’

इस जियोंजू स्टेडियम ने 2002 विश्व कप के तीन मैचों की मेजबानी की थी और 42,477 दर्शकों की क्षमता का यह स्टेडियम शुक्रवार को खाली पड़ा था जिसमें लीग का शुरूआती मुकाबला शुरू हुआ।

दुनिया में ज्यादातर लीग इस महामारी के चलते बंद हैं लेकिन के-लीग पहली प्रतियोगिता होगी जो कोविड-19 के बाद शुरू हुई है और इसे देखने के लिये विदेशों में दर्शक बेताब थे जिन्हें इतने समय से कोई टूर्नामेंट देखने को नहीं मिला है।

हालांकि मैच के दौरान सुरक्षा के लिये कई दिशानिर्देश जारी किये जिसमें गोल का जश्न मिलजुलकर नहीं मनाना और किसी से बातचीत नहीं करना शामिल था।

लीग इस महामारी के चलते दो महीने देर से शुरू हुई और शुरूआती मुकाबला गत चैम्पियन जियोनबुक मोटर्स और सुवोन ब्लूविंग्स के बीच खेला जा रहा है जिसे देखने के लिये अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल प्रेमी नजर गड़ाये हैं।

मैच से पहले स्टेडियम में केवल मीडिया वर्ग में हलचल थी जिसमें पत्रकारों और स्टाफ की आवाज सुनाई दे रही थी।

मैच कड़े सुरक्षा दिशानिर्देशों के बीच खेला गया, जितने भी लोगों ने स्टेडियम के अंदर प्रवेश किया उनके शरीर का तापमान चेक किया गया और उन सभी को मास्क पहनना जरूरी थी। पूरे स्टेडियम में हैंड सैनीटाइजर रखे थे। खिलाड़ियों को गोल होने पर अत्यधिक जश्न मनाने, हाथ मिलाने, करीब से बात करने और नाक सिनकने की मनाही थी।

इस मैच को ब्रिटेन, जर्मनी, आस्ट्रेलिया सहित 36 देशों में लाइव दिखाया जा रहा है। यूट्यूब पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग और ट्विटर पर इंग्लिश में ग्राफिक्स और कमेंटरी की जा रही है।

पिछला प्रीमियर लीग मैच 59 दिन पहले खेला गया था।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2020 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).