एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जन्मदिन पर ज्वाला ने की अभिनेता विष्णु विशाल से सगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के लिए सोमवार को उनका 37वां जन्मदिन बेहद ही खास रहा जिसे उनके अभिनेता बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल ने सगाई की अंगूठी पहनाकर यादगार बनाया।

देश की खबरें | जन्मदिन पर ज्वाला ने की अभिनेता विष्णु विशाल से सगाई
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा के लिए सोमवार को उनका 37वां जन्मदिन बेहद ही खास रहा जिसे उनके अभिनेता बॉयफ्रेंड विष्णु विशाल ने सगाई की अंगूठी पहनाकर यादगार बनाया।

विशाल दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार है। इस साल की शुरुआत में ज्वाला ने ट्विटर के जरिये विशाल के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दी थी ।

यह भी पढ़े | Kerala Shocker: तिरुवनंतपुरम में जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर ने महिला को COVID-19 नेगेटिव सर्टिफिकेट रिपोर्ट देने के नाम पर किया रेप, हुआ गिरफ्तार.

विशाल ने ज्वाला के जन्मदिन पर उनके साथ मंगनी की ।

विशाल ने सोशल मीडिया में सगाई की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, ‘‘ जन्मदिन की शुभकामनाएं ज्वाला। नयी जिंदगी की शुरुआत। आओ सकारात्मक होकर हमारे, आर्यन, हमारे परिवारों, दोस्तों और आस-पास के लोगों के लिए बेहतर भविष्य की दिशा में काम करें। आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।’’

यह भी पढ़े | कुशीनगर: टीचर की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ ने आरोपी को पीटा, हुई मौत.

राष्ट्रमंडल खेल चैम्पियन रही युगल विशेषज्ञ खिलाड़ी ज्वाला ने भी उनके पोस्ट का जवाब देते हुए दिल के इमोजी के साथ लिखा, ‘‘नयी शुरुआत के लिए चीयर्स।’’

सोशल मीडिया पर साझा की गयी तस्वीरों में ज्वाला विशाल के परिवार के साथ जन्मदिन को केक काटते दिख रही है। एक अन्य तस्वीर में ज्वाला की ऊंगली में सगाई की अंगूठी दिख रही है जहां विष्णु उनके हाथ को पकड़े है।

दोनों की यह दूसरी शादी है। विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता ज्वाला की शादी बैडमिंटन खिलाड़ी चेतन आनंद से 2005 में साथ हुई थी। दोनों 2011 में अलग हो गए थे।

तमिल फिल्मों के अभिनेता विशाल की शादी 2011 में रजनी नटराजन से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों में अलग हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2020 06:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).