देश की खबरें | न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी ने मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को सोमवार को यहां मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, चार जनवरी राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी को सोमवार को यहां मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ दिलायी।

राज्यपाल पुरोहित ने यहां राजभवन में आयोजित एक समारोह में न्यायमूर्ति बनर्जी को पद की शपथ दिलायी।

इस मौके पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी, उप मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, राज्य के मंत्रीगण, मुख्य सचिव के. शणमुगम मौजूद थे।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति बनर्जी मद्रास उच्च न्यायालय के 50वें मुख्य न्यायाधीश होंगे।

न्यायमूर्ति बनर्जी के पूर्ववर्ती, मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही 31 दिसंबर, 2020 को सेवानिवृत्त हुए थे।

दो नवंबर, 1961 को जन्मे न्यायमूर्ति बनर्जी ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) और लॉ में स्नातक किया। वह 21 नवंबर, 1990 को एक वकील के रूप में पंजीकृत हुए।

उन्होंने मुख्य रूप से कलकत्ता उच्च न्यायालय के साथ ही उच्चतम न्यायालय में भी वकालत की।

उन्हें 22 जून, 2006 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में कलकत्ता में उच्च न्यायालय की पीठ में पदोन्नत किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\