देश की खबरें | एंजियोप्लास्टी के बाद न्यायमूर्ति एमआर शाह की हालत स्थिर : अस्पताल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह की एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बीमार पड़ने के बाद विमान के जरिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाया गया था।

नयी दिल्ली, 17 जून उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह की एंजियोप्लास्टी हुई है और उनकी हालत स्थिर है। उन्हें बीमार पड़ने के बाद विमान के जरिए हिमाचल प्रदेश से दिल्ली लाया गया था।

अस्पताल ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि एंजियोप्लास्टी के बाद न्यायमूर्ति एमआर शाह की हालत स्थिर है और उन्हें कुछ दिन में छुट्टी मिलने की उम्मीद है।

इसने कहा, "उच्चतम न्यायालय के वर्तमान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम आर शाह को 16 जून को कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में यात्रा करते समय सीने में तकलीफ हुई।"

बयान में कहा गया कि उन्हें विमान से तुरंत नयी दिल्ली लाया गया और ओखला स्थित फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टिट्यूट में कार्यकारी निदेशक (कार्डियोलॉजी) डॉक्टर अतुल माथुर की देखरेख में भर्ती किया गया।

अस्पताल ने कहा, "विस्तृत गहन जांच के बाद, डॉ. माथुर ने अवरुद्ध धमनियों को खोलने और हृदय में सामान्य रक्त प्रवाह को बहाल करने के लिए एंजियोप्लास्टी प्रक्रिया करने का फैसला किया। प्रक्रिया को उसी दिन डॉ. माथुर द्वारा रात लगभग आठ बजे सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।’’

बयान में कहा गया, "प्रक्रिया सुचारू रूप से चली और उसके बाद, न्यायमूर्ति शाह को आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया। इस समय उनकी हालत स्थिर है।"

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमण बृहस्पतिवार को अस्पताल में न्यायमूर्ति शाह को देखने गए थे और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\