एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने यहां बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

देश की खबरें | न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली

रांची, 25 सितंबर न्यायमूर्ति एम. एस. रामचंद्र राव ने यहां बुधवार को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने यहां राजभवन में न्यायमूर्ति राव को पद की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, राज्य के कई मंत्री, कई न्यायाधीश और वरिष्ठ सरकारी अधिकारी शामिल हुए।

इक्कीस सितंबर को सात उच्च न्यायालयों में मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।

सर्वोच्च न्यायालय की कॉलेजियम द्वारा 11 जुलाई की अपनी सिफारिशों में इस माह के प्रारंभ में कुछ संशोधन किये जाने के बाद ये नियुक्तियां की गई हैं।

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति राव को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का जिम्मा सौंपा गया है।

उनका तबादला झारखंड सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करने के कुछ दिनों बाद हुआ।

न्यायमूर्ति राव को झारखंड उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश बनाने की कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल नहीं करने के विरोध में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।

न्यायमूर्ति राव अपने परिवार में तीसरी पीढ़ी के न्यायाधीश हैं तथा उन्होंने उस्मानिया विश्वविद्यालय के भवन्स न्यू साइंस कॉलेज से गणित ऑनर्स के साथ स्नातक विज्ञान की डिग्री हासिल की है।

उन्होंने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया था और उसके बाद उन्होंने कानून की पढ़ाई की।

विधि स्नातक (एलएलबी) के अंतिम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें उस्मानिया विश्वविद्यालय द्वारा सीवीएसएस आचार्युलु स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया था। इसके बाद न्यायमूर्ति राव वकालत पेशे में आये और उन्होंने 1991 में ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की।

रामचंद्र राव को 29 जून, 2012 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर पदोन्नत किया गया था।

उन्हें अक्टूबर 2021 में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया और इसके बाद हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में उनका तबादला किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).