देश की खबरें | बिहार के निलंबित न्यायिक अधिकारी की याचिका की सुनवाई से अलग हुए न्यायमूर्ति अमानुल्लाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने शुक्रवार को बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की उस याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना उच्च न्यायालय द्वारा अपने निलंबन को चुनौती दी है।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह ने शुक्रवार को बिहार के एक न्यायिक अधिकारी की उस याचिका की सुनवाई से खुद को अलग कर लिया, जिसमें उन्होंने पटना उच्च न्यायालय द्वारा अपने निलंबन को चुनौती दी है।

बिहार में अररिया के निलंबित अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश शशिकांत राय ने अपनी याचिका में कहा है कि एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के मामले में त्वरित फैसला सुनाये जाने के कारण उन्हें निलंबित किया गया है।

सुनवाई की शुरुआत में न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी और न्यायमूर्ति अमानुल्लाह की पीठ ने राय की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह को बताया कि पीठ के एक न्यायाधीश पटना उच्च न्यायालय के प्रशासनिक निर्णय लेने की प्रक्रिया का हिस्सा थे।

पटना उच्च न्यायालय से शीर्ष अदालत में हाल ही में पदोन्नत होने वाले न्यायमूर्ति अमानुल्लाह ने कहा, ‘‘शायद मैं भी (पटना उच्च न्यायालय) उस समिति का एक हिस्सा था, जिसने निर्णय लिया था।’’

आदेश में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ को प्रशासनिक क्षमता में कोई और पीठ गठित करने का आग्रह करते हुए कहा गया है, ‘‘मामले को उस पीठ के समक्ष सूचीबद्ध करें, जिसमें हममें से एक, न्यायमूर्ति अमानुल्ला शामिल न हों।’’

एक संक्षिप्त सुनवाई के दौरान, सिंह ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा राय के एक कनिष्ठ न्यायिक अधिकारी को अब अररिया का जिला न्यायाधीश (डीजे) बनाया गया है, क्योंकि मौजूदा डीजे इस साल 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए हैं और इससे गंभीर अन्याय हुआ है।

पीठ ने कहा, ''अब हम इस मामले को नहीं सुन सकते।’’

राय ने अपनी याचिका में कहा था कि छह साल की बच्ची के साथ बलात्कार से जुड़े मामले में यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक ही दिन में सुनवाई पूरी करने के बाद उन्हें ‘संस्थागत पक्षपात’ का सामना करना पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Pakistan T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\