खेल की खबरें | ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शनकारियों ने लार्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम बस को रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को जब लार्ड्स के लिए जा रही थी तो प्रदर्शनकारियों ने टीम की बस को रोक दिया।

लंदन, एक जून इंग्लैंड की टीम आयरलैंड के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को जब लार्ड्स के लिए जा रही थी तो प्रदर्शनकारियों ने टीम की बस को रोक दिया।

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ के तत्वावधान में प्रदर्शकारी मांग कर रहे थे कि ब्रिटेन की सरकार नई तेल, गैस और कोयला परियोजनाओं से जुड़े सभी लाइसेंस और स्वीकृति रोक दे।

इस घटना को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए बेयरस्टो ने लिखा, ‘‘अगर हम थोड़ा देर से पहुंचे तो यह हमारी गलती नहीं होगी।’’

इस बीच ‘जस्ट स्टॉप ऑयल’ प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों को सड़क के बीच में बस के चारों तरफ देखा जा सकता था।

बस हालांकि समय पर लार्ड्स पहुंची और मैच की शुरुआत में कोई विलंब नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\