जरुरी जानकारी | जुपिटर लाइफलाइन के आईपीओ को दूसरे दिन 3.30 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जुपिटर लाइफलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 3.30 गुना अभिदान मिला है।

नयी दिल्ली, सात सितंबर जुपिटर लाइफलाइन के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 3.30 गुना अभिदान मिला है।

एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के 84,97,169 शेयरों के आईपीओ के लिए 2,80,31,300 शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं।

आंकड़ों के अनुसार, गैर संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 6.63 गुना, खुदरा व्यक्तिगत निवेशक (आरआईआई) खंड को 3.08 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से को 1.12 गुना अभिदान मिला है।

आईपीओ के तहत 542 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा इसमें 44.50 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 695-735 प्रति शेयर है।

जुपिटर लाइफलाइन हॉस्पिटल्स ने मंगलवार को एंकर (बड़े) निवेशकों से 261 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस