विदेश की खबरें | वेनेजुएला के बरिनास में गवर्नर चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी को झटका, विपक्षी उम्मीदवार की जीत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका समर्थित विपक्ष के उम्मीदवार गैरिडो ने पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेज़ा को मात दी, जिनके अभियान से चाविस्मो (वाम विचारधारा) के गढ़ को अपने नियंत्रण में रखने के सत्तारूढ़ दल के प्रयासों को काफी झटका लगा है।
अमेरिका समर्थित विपक्ष के उम्मीदवार गैरिडो ने पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेज़ा को मात दी, जिनके अभियान से चाविस्मो (वाम विचारधारा) के गढ़ को अपने नियंत्रण में रखने के सत्तारूढ़ दल के प्रयासों को काफी झटका लगा है।
इससे पहले, नवंबर के नियमित चुनाव में देश के सर्वोच्च न्यायालय ने विपक्षी उम्मीदवार फ़्रेडी सुपरलानो को अयोग्य घोषित कर दिया था। विशेष चुनाव का ऐलान होने के बाद उम्मीदवारों ने लगभग पांच सप्ताह तक प्रचार किया।
सर्जियो गैरिडो ने कहा, ‘‘ बरिनास ने चुनौती को लोकतांत्रिक तरीके से स्वीकार किया....आज, बरिनास के लोगों ने एकता एवं ताकत से इसे हासिल किया, बाधाओं को दूर करने में कामयाब रहे...हम प्रतिकूल परिस्थितियों को दूर करने में कामयाब रहे।’’
चुनाव अधिकारियों ने आधिकारिक तौर पर अभी तक परिणाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन पूर्व विदेश मंत्री जॉर्ज अर्रेज़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी हार स्वीकार कर ली।
उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हमारे (सत्तारूढ़ दल) ढांचे से हमें जो जानकारी मिली है, उससे संकेत मिलता है कि हमारे मत बढ़ें हैं, लेकिन हम अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर पाए। हम हर तरह से बरिनास के लोगों की रक्षा करना जारी रखेंगे।’’
एपी निहारिका सिम्मी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 10, 2022 03:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

