देश की खबरें | झारखंड में युवक की पीट-पीट कर हत्या, दंपति हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को ट्रैक्टर की बैटरी चुराने के आरोप में 27 साल के युवक की एक दंपति ने कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

आदित्यपुर (झारखंड), 18 मार्च झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को ट्रैक्टर की बैटरी चुराने के आरोप में 27 साल के युवक की एक दंपति ने कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात को युवक कथित रूप से ट्रैक्टर की बैटरी चुराने का प्रयास कर रहा था और मालिक ने उसे रंगे-हाथ पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि घटना शिवनारायणपुर की है।

उन्होंने बताया कि दंपति ने पकड़े गए युवक की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई की और उसे सुबह तक वहीं पड़ा छोड़ दिया।

सूचना पाकर शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को सरायकेला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि दंपती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\