देश की खबरें | जूनियर विश्व कप : भारतीयों ने महिला 25 मीटर पिस्टल में क्लीन स्वीप किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप कर रविवार को पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।

नयी दिल्ली, 15 मई भारतीय निशानेबाजों ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप की महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में क्लीन स्वीप कर रविवार को पदक तालिका में अपना शीर्ष स्थान मजबूत कर लिया।

रिदम सांगवान ने स्वर्ण, मनु भाकर ने रजत और नाम्या कपूर ने कांस्य पदक अपने नाम किये।

क्वालीकिकेशन में भी तीनों भारतीय शीर्ष तीन स्थान पर थीं।

फिर एलिमिनेटर में नाम्या 12 हिट से शीर्ष पर और रिदम 11 हिट से दूसरे स्थान पर रहकर पदक दौड़ में पहुंची। मनु दूसरे एलिमिटेनर में 17 हिट से शीर्ष पर रहीं जबकि जर्मनी की माइकेला बोसल ने शूटऑफ से फाइनल में चौथा स्थान हासिल किया।

फाइनल में मनु ने शुरू में रिदम पर बढ़त बनायी हुई थी लेकिन पांचवीं सीरीज में रिदम आगे हो गयीं।

रिदम ने 31 हिट से पहला, मनु ने 26 हिट से दूसरा और नाम्या ने 16 हिट से तीसरा स्थान हासिल किया।

शिवम डबास ने पुरूष 50 मीटर राइफल थ्री पाजिशंस में इटली के डेनिलो सोलाज्जो से 15-17 से हारने से रजत पदक से संतोष किया।

भारत के अब तक नौ स्वर्ण, 10 रजत और एक कांस्य से कुल 20 पदक हो गये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

भारत ने चीनी के निर्यात पर लगाई रोक: सितंबर 2026 तक निर्यात रहेगा 'प्रतिबंधित', घरेलू आपूर्ति और महंगाई को बताया कारण

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड