खेल की खबरें | जूनियर हॉकी विश्व कप: फ्रांस के खिलाफ खिताब की रक्षा का अभियान शुरू करेगा भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैंपियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवंबर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा।

लुसाने, 20 अक्टूबर गत चैंपियन भारत भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में होने वाले एफआईएच जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप के पहले दिन 24 नवंबर को खिताब की रक्षा के अपने अभियान की शुरुआत फ्रांस के खिलाफ करेगा।

भारत को तुलनात्मक रूप से आसान ग्रुप बी में कनाडा, फ्रांस और पोलैंड के साथ रखा गया है। पूल ए में बेल्जियम चिली, मलेशिया और दक्षिण अफ्रीका को जगह मिली है। पूल सी में कोरिया, नीदरलैंड, स्पेन और अमेरिका जबकि पूल डी में अर्जेन्टीना, मिस्र, जर्मनी और पाकिस्तान हैं।

पहले दिन भारत और फ्रांस के अलावा बेल्जियम और दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और चिली, जर्मनी और पाकिस्तान तथा कनाडा और पोलैंड की टीमें आमने सामने होंगी।

अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने जूनियर स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पूल की घोषणा बुधवार को की।

फ्रांस के बाद भारतीय टीम 25 नवंबर को कनाडा जबकि 27 नवंबर को पोलैंड से भिड़ेगी।

सेमीफाइनल तीन दिसंबर जबकि फाइनल पांच दिसंबर को खेले जाएंगे।

पोलैंड को इंग्लैंड के विकल्प के दौर पर टूर्नामेंट में जगह मिली है जो कोविड-19 महामारी के कारण यात्रा समस्याओं को देखते हुए प्रतियोगिता से हट गया।

एफआईएच ने दक्षिण अफ्रीका के पोटचेफस्ट्रूम में पांच से 16 दिसंबर तक होने वाले महिला जूनियर विश्व कप के भी पूल और मैचों का कार्यक्रम जारी किया।

जूनियर महिला टूर्नामेंट में भारत को गत चैंपियन अर्जेन्टीना, जापान और रूस के साथ पूल सी में रखा गया है।

भारत अपने अभियान की शुरुआत छह दिसंबर को रूस के खिलाफ करेगा और फिर सात दिसंबर को अर्जेन्टीना और नौ दिसंबर को जापान से भिड़ेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड