देश की खबरें | उप्र में कनिष्ठ अभियंता ईवीएम के संग लापता, मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में विकास प्राधिकरण का एक कनिष्ठ अभियंता बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान ईवीएम के साथ गायब हो गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश), चार नवंबर उत्तर प्रदेश में विकास प्राधिकरण का एक कनिष्ठ अभियंता बुलंदशहर की सदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के दौरान ईवीएम के साथ गायब हो गया।

एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि पुलिस ने बाद में अतिरिक्त ईवीएम को महेश अग्रवाल नाम के कनिष्ठ अभियंता के दफ्तर से जब्त कर लिया और इसे जिला प्रशासन को लौटा दिया।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान और चीन की बढ़ेगी बेचैनी, भारत पहुंचा Rafale Aircraft का दूसरा बैच- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कही ये बात.

अग्रवाल सलेमपुर इलाके में एक मतदान केंद्र पर तैनात थे। उन्हें सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ मंगलवार को अतिरिक्त ईवीएम लेकर वहां भेजा गया था।

बहरहाल, जब अग्रवाल मतदान केंद्र पर नहीं पहुंचे तो पुलिस ने उनकी खोज शुरू की।

यह भी पढ़े | यूपी और हरियाणा के बाद MP की शिवराज सरकार भी ला रही है ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून, सीएम बोले- हमने प्रक्रिया शुरू कर दी है.

पुलिस ने मंगलवार रात को कनिष्ठ अभियंता के घर पर छापा मारा, लेकिन वह वहां नहीं मिले और उनका फोन भी बंद था।

पुलिस ने बताया कि अग्रवाल के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अग्रवाल को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\