देश की खबरें | दिल्ली में जून-जुलाई में बारिश का पूर्वानुमान 80 प्रतिशत से ज्यादा सटीक रहा: आईएमडी प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि जून और जुलाई में दिल्ली में बारिश होने संबंधी आईएमडी का पूर्वानुमान 80 फीसदी से ज्यादा सटीक साबित हुआ।

नयी दिल्ली, आठ अगस्त भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा है कि जून और जुलाई में दिल्ली में बारिश होने संबंधी आईएमडी का पूर्वानुमान 80 फीसदी से ज्यादा सटीक साबित हुआ।

आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि प्रभाव आधारित पूर्वानुमान एक हालिया घटनाक्रम है और इसमें वक्त के साथ सुधार होगा तथा यह 2025 तक और सटीक होगा।

प्रभाव आधारित पूर्वानुसान, मौसम के काफी खराब होने से पहले ही सूचना मुहैया कराता है ताकि सामाजिक-आर्थिक नुकसान को न्यूनतम किया जा सके। इसमें रंग आधारित चेतावनियां और खतरे का स्तर शामिल है। इसके तहत हरे, पीले और लाल रंग से संबंधित चेतावनियां जारी की जाती हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख ने जून और जुलाई में दिल्ली के लिए बारिश से संबंधित कई पूर्वानुमानों के गलत होने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए कहा, ‘‘ यह सही नहीं है। दिल्ली में जून और जुलाई के दौरान आईएमडी की ओर से किए गए बारिश के पूर्वानुमान 80 फीसदी से ज्यादा सटीक साबित हुए।’’

हालांकि उन्होंने माना कि मौसम ब्यूरो ने एक बार दो-तीन दिन के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था जिसे फौरन वापस ले लिया गया।

उन्होंने कहा कि मौसम का पूर्वानुमान जारी करना आसान काम नहीं है और इसमें स्थिति अनिश्चित होती है। महापात्रा ने कहा, “ मौसम पूर्वानुमान और वायुमंडलीय विज्ञान में दो जमा दो, चार नहीं होते हैं।”

उन्होंने पीटीआई- से कहा, “ दुनिया भर की मौसम संबंधी एजेंसियां रोज़ाना अपने पूर्वानुमान को अद्यतन करती हैं। हमने भी ऑरेंज अलर्ट को वापस लिया जब हमें लगा कि इसकी जरूरत नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी