देश की खबरें | आठ जून : मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है, बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे, हबीब तनवीर।
नयी दिल्ली, सात जून दुनिया एक रंगमंच है और यहां हर कोई अपनी भूमिका निभाने आया है, बहुत से लोग अपनी भूमिका अच्छे से निभा पाते हैं और उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाता है। इस रंगमंच के ऐसे ही एक फनकार थे, हबीब तनवीर।
निर्देशक, कवि और अदाकार हबीब तनवीर आठ जून के दिन दुनिया के रंगमंच से विदा हुए थे। तनवीर के मशहूर नाटकों में ‘‘आगरा बाजार’’ और ‘‘चरणदास चोर’’ शामिल हैं। हबीब तनवीर ने 50 वर्ष की अपनी लंबी रंगमंच यात्रा में 100 से अधिक नाटकों का मंचन किया।
उन्होंने 2009 में आठ जून के ही दिन भोपाल में 85 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
देश-दुनिया के इतिहास में आठ जून की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1658 : औरंगजेब ने आगरा के क़िले पर क़ब्जा किया और शाहजहां को कैद कर लिया गया।
1936 : भारत की सरकारी रेडियो सेवा ‘इंडियन स्टेट ब्रॉडकास्टिंग सर्विस’ का नाम बदलकर ‘ऑल इंडिया रेडियो’ कर दिया गया।
1948: देश की सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की। इस सेवा की यह पहली अन्तरराष्ट्रीय उड़ान थी।
1955: अपनी तरह के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ बलात्कार की कोशिश के मामले में सजा सुनाई गई।
1983: मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में कंजर्वेटिव पार्टी ने ब्रिटेन के आम चुनाव में विपक्षी लेबर पार्टी की 209 सीट के मुकाबले 397 सीट लेकर दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2002 : आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ के विरुद्ध फिलिपीन के राष्ट्रपति ने अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
2004 : भारत समेत दुनिया के कई देशों में 122 वर्ष के बाद शुक्र पारगमन का अद्भुत नजारा फिर देखा गया।
2009: मशहूर पटकथा लेखक, नाट्य निर्देशक, कवि और अभिनेता हबीब तनवीर का निधन।
2024: इजराइल ने हमास के चंगुल से चार बंधकों को छुड़ाया, गाजा में हमलों में 94 फलस्तीनी मारे गए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)