देश की खबरें | जुम्मार बसर होंगे ईटानगर राजधानी क्षेत्र के नए पुलिस अधीक्षक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश सरकार ने एपीपीएस (अरुणाचल प्रदेश पुलिस सेवा) के अधिकारी जुम्मार बसर को ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) और न्येलम नेगा को नाहरलागुन का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है।

ईटानगर, 10 जून अरुणाचल प्रदेश सरकार ने एपीपीएस (अरुणाचल प्रदेश पुलिस सेवा) के अधिकारी जुम्मार बसर को ईटानगर राजधानी क्षेत्र (आईसीआर) और न्येलम नेगा को नाहरलागुन का नया पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किया है।

बसर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी रोहित राजबीर सिंह की जगह लेंगे जिन्हें नयी दिल्ली स्थानांतरित किया गया है।

नेगा पहले पुलिस अधीक्षक सुरक्षा के रूप में कार्यरत थे। वह आईपीएस अधिकारी मिहिन गाम्बो की जगह नाहरलागुन के एसपी के रूप में सेवाएं देंगे। गाम्बो को एसपी विशेष शाखा के रूप में पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।

राज्य के मुख्य सचिव की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस स्थापना बोर्ड (पीईबी) की बैठक के बाद हाल में स्थानांतरण आदेश जारी किए गए।

आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र चौधरी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एसपी के रूप में और तिरप के एसपी सिंगजतला सिंगफो को यहां पुलिस मुख्यालय में एसपी (योजना) के रूप में तैनात किया गया है।

एसपी (योजना) के रूप में सेवाएं दे रहे एपीपीएस अधिकारी दुसु कलिंग को ईटानगर के पास बांदरदेवा में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (पीटीसी) का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।

आईपीएस अधिकारी शिवेंदु भूषण को एसपी अपराध /एसआईटी (विशेष जांच दल) के रूप में तैनात किया गया है, जबकि अनुराग द्विवेदी अंजॉ के नए एसपी होंगे। तिरप के एएसपी के रूप में कार्यरत आईपीएस अधिकारी आदित्य को जिले के एसपी के रूप में पदोन्नत किया गया है।

अंजॉ के एसपी राइक कामसी (एपीपीएस) को एसपी सुरक्षा के रूप में स्थानांतरित किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Mouni Roy And Suraj Nambiar Divorce: मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने तलाक की खबरों पर लगाई मुहर, फैंस से की ये खास अपील

Operation Heavenly Hind: NIA का बड़ा खुलासा, ‘ऑपरेशन हेवेनली हिंद’ के जरिए भारत में अराजकता फैलाने की थी साजिश, दिल्ली समेत कई इलाकों में धमाकों की थी तैयारी

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Scorecard: धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 201 रनों का टारगेट, प्रभसिमरन सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड