देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई जुमे की नमाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान कई संवेदनशील जिलों में ड्रोन की निगरानी में नमाज पढ़ी गई।

लखनऊ, 17 जून उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई। इस दौरान कई संवेदनशील जिलों में ड्रोन की निगरानी में नमाज पढ़ी गई।

प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून ववस्था प्रशांत कुमार ने बताया, "जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई।"

उन्होंने कहा कि धर्मगुरुओं और पुलिस प्रशासन की मदद से पूरे राज्य में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई और इस दौरान कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तत्कालीन प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब के प्रति कथित अपमानजनक टिप्पणी के बाद उनकी गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिछली 10 जून को जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में व्यापक हिंसा हुई थी। इसके मद्देनजर इस बार जुमे की नमाज के लिए बहुत कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, अलीगढ़ तथा आगरा सहित कई शहरों में संवेदनशील इलाकों की ड्रोन से निगरानी की गई। उनके अनुसार चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए पीएसी और सीएपीएफ के करीब 10 हजार जवान तैनात किए गए।

राज्य की राजधानी लखनऊ में पिछली 10 जून को टीले वाली मस्जिद के बाहर नारेबाजी की गई थी। आज मस्जिद की ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी की गई। नमाज पढ़कर बाहर निकल रहे कुछ नमाजियों ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को फूल वितरित करके भाईचारे का मुजाहिरा किया।

वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि जिले में सुरक्षा काफी चौक चौबंद रही एवं ज्ञानवापी मस्जिद में जुमे की नमाज के मद्देनजर मस्जिद के आसपास बहुमंजिला इमारतों की छतों पर भी पुलिस बल तैनात रहा।

पिछले जुमे को हिंसा की चपेट में आए प्रयागराज के अटाला क्षेत्र में पुलिस का सख्त पहरा रहा। इसी क्षेत्र में पिछली 10 जून को हिंसा हुई थी। जिले के संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 300 सीसीटीवी कैमरा लगाए गए थे और कई ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई।

पिछली 10 जून को हिंसक घटनाओं के गवाह बने सहारनपुर जिले में आज पुलिस बल खासा मुस्तैद रहा। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान जामा मस्जिद और बाजार में काफी कड़े हिफाजती बंदोबस्त किए गए।

सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जा रहे कानपुर जिले में तीन दर्जन से ज्यादा संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया और अनेक स्थानों पर ड्रोन से निगरानी की गई। मूलगंज, अनवरगंज और जाजमऊ समेत कई जगहों पर पुलिस की पैनी निगाह रही।

मेरठ में भी सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रही। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरा की मदद से कई रिहायशी इलाकों का भी जायजा लिया।

अलीगढ़ में नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई। शहर मुफ्ती खालिद हमीद ने मुस्लिम समाज से अपील की थी कि वह किसी भी तरह की हिंसा न करे और नमाज के बाद किसी जगह एकत्र न हो।

कन्नौज में ड्रोन कैमरा की निगरानी के दौरान छिबरामऊ इलाके में एक धार्मिक स्थल में बनी बाजार की छत पर ईंटों का ढेर पाया गया। इसकी सूचना मिलने पर प्रशासन ने उस मलबे को वहां से फौरन हटाने के आदेश दिए।

गौरतलब है कि पिछली 10 जून को नूपुर शर्मा मामले को लेकर जुमे की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज, सहारनपुर, हाथरस तथा अलीगढ़ समेत कई जिलों में हिंसक वारदात हुई थीं। इस मामले में अब तक लगभग 400 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

\