खेल की खबरें | जूलियस बाएर कप : एरिगेसी फाइनल में कार्लसन से भिड़ेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने जूलियस बाएर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में वियतनाम के लिएम क्वांग लि को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

न्यूयॉर्क, 24 सितंबर युवा भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी ने जूलियस बाएर जेनरेशन कप ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट में वियतनाम के लिएम क्वांग लि को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें उनका सामना दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन से होगा।

उन्नीस साल के एरिगेसी को वियतनाम के प्रतिद्वंद्वी की चुनौती से पार पाने के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ी जबकि कार्लसन ने 3-1 से जीत हासिल की।

एरिगेसी-लिएम ली के बीच हुए मैच में पहला गेम ड्रा रहा और दूसरे में भारतीय ने जीत हासिल कर बढ़त बनायी। तीसरा गेम ड्रा रहा जिसके बाद वियतनाम के खिलाड़ी ने 32 चाल में जीत दर्ज कर बराबरी हासिल की।

लेकिन टाई ब्रेकर में एरिगेसी ने लगातार दो गेम जीतकर ‘दो दिवसीय’ फाइनल में अपना स्थान पक्का किया जो शनिवार देर रात शुरू होगा। 150,000 डॉलर पुरस्कार राशि के टूर्नामेंट के दो दिवसीय फाइनल में ‘सर्वश्रेष्ठ चार गेम’ के मुकाबले होगें। फिर रविवार को दूसरा मैच खेला जायेगा जिसके बाद विजेता की घोषणा होगी।

वहीं कार्लसन ने केमेर के खिलाफ पहले दो गेम ड्रा खेले लेकिन दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी ने अगले दो मैच जीतकर फाइनल में जगह बनायी।

इससे पहले शुरूआती तालिका में कार्लसन 34 अंक लेकर शीर्ष पर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी