जरुरी जानकारी | जुबिलेंट फूडवर्क्स का दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 26 प्रतिशत घटकर 97.20 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ‘डोमिनोज पिज्जा’ और ‘डंकिन डोनट्स’ जैसी फास्ट-फूड श्रृंखला चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) का सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26.1 प्रतिशत घटकर 97.20 करोड़ रुपये पर आ गया है।

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर ‘डोमिनोज पिज्जा’ और ‘डंकिन डोनट्स’ जैसी फास्ट-फूड श्रृंखला चलाने वाली कंपनी जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) का सितंबर, 2023 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 26.1 प्रतिशत घटकर 97.20 करोड़ रुपये पर आ गया है।

जुबिलेंट फूडवर्क्स लिमिटेड (जेएफएल) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 131.53 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध मुनाफा कमाया था।

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन आय 5.15 प्रतिशत बढ़कर 1,368.63 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 1,301.48 करोड़ रुपये थी।

सितंबर तिमाही के दौरान जेएफएल का कुल खर्च 11.8 प्रतिशत बढ़कर 1,290.16 करोड़ रुपये हो गया।

सितंबर तिमाही में भारत की सबसे बड़ी फूड सर्विस कंपनी जेएफएल की कुल आय 4.86 प्रतिशत बढ़कर 1,375.69 करोड़ रुपये हो गई।

तिमाही के दौरान, जेएफएल ने भारत में 60 नए स्टोर खोले, जिससे सभी ब्रांड में उसके कुल स्टोर की संख्या 1,949 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now