जरुरी जानकारी | जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 'एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में उतरेगी, नयी खुदरा श्रृंखला स्थापित करेगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अगले दो वर्षों में चार नयी ऊर्जा वाले वाहन पेश करने की योजना के साथ 'एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में प्रवेश करेगी।
गुरुग्राम, 16 सितंबर जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया अगले दो वर्षों में चार नयी ऊर्जा वाले वाहन पेश करने की योजना के साथ 'एक्सेसिबल लग्जरी' खंड में प्रवेश करेगी।
कंपनी के मुख्य विकास अधिकारी गौरव गुप्ता ने बताया कि इसके लिए एक नयी खुदरा श्रृंखला 'एमजी सेलेक्ट' की स्थापना की जा रही है।
'एक्सेसिबल लग्जरी' में ऐसे उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद आते हैं, जो कीमत के लिहाज से सामान्य उत्पादों और अत्यधिक महंगे उत्पादों के बीच में होते हैं।
कंपनी की योजना पहले साल में भारत के 12 शहरों में विशेष अनुभव वाले केंद्र स्थापित करने की है।
गुप्ता ने यहां पीटीआई को बताया, "एमजी सेलेक्ट के साथ हम अगले दो वर्षों में चार नये उत्पाद लाएंगे।"
उन्होंने कहा, ''हम नये मंच और उत्पाद लाएंगे और ये नयी ऊर्जा वाहनों (एनईवी) के मंच होंगे। इसलिए, इसमें प्लग-इन हाइब्रिड, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन होंगे।''
उन्होंने स्पष्ट किया कि एमजी सेलेक्ट पूरी तरह से ईवी श्रृंखला नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2024 12:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

