देश की खबरें | भारतीयों की सकुशल वापसी के लिए पुरी बुडापेस्ट की यात्रा पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी की निगरानी के लिए मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए रवाना हुए। हंगरी और यूक्रेन की सीमा एक दूसरे से मिलती है।

नयी दिल्ली, एक मार्च केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सकुशल वापसी की निगरानी के लिए मंगलवार को हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के लिए रवाना हुए। हंगरी और यूक्रेन की सीमा एक दूसरे से मिलती है।

पुरी ने इंडिगो की उड़ान के चालक दल के सदस्यों के साथ की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अपने छात्रों को सकुशल भारत वापस लाने को तैयार। बुडापेस्ट के रास्ते में 6ई (इंडिगो) के होनहार लड़के और लड़कियों के साथ। इस्ताम्बुल में ईंधन लेने के लिए रुकेंगे।’’

यूक्रेन पर रूस का हमला पांच दिन पहले शुरू हुआ था। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव बढ़ने के साथ ही भारत ने फरवरी के मध्य में परामर्श जारी करके भारतीयों को यूक्रेन छोड़ने पर विचार करने की सलाह दी थी।

सरकार ने चार केंद्रीय मंत्रियों को अपना दूत बनाकर पोलैंड, रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और मोल्दोवा भेजने का निर्णय लिया है, ताकि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को इन देशों की सीमाओं के माध्यम से सकुशल वापस स्वदेश लाया जा सके।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को एक बैठक की अध्यक्षता की थी और कहा था कि यूक्रेन में फंसे भारतीय को स्वदेश सकुशल वापस लाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया रोमानिया और मोल्दोवा जाएंगे जबकि किरेन रिजिजु स्लोवाकिया की यात्रा करेंगे। जनरल वी के सिंह को पोलैंड भेजा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\