देश की खबरें | जेल में कैद पत्रकार, उसकी मां के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस की अनुमति देने पर विचार करेंगे: उप्र सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह जेल में कैद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन और केरल में रह रहीं उनकी मां के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस कराने की संभावना पर विचार करेगी।

नयी दिल्ली, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि वह जेल में कैद पत्रकार सिद्दीकी कप्पन और केरल में रह रहीं उनकी मां के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंस कराने की संभावना पर विचार करेगी।

कप्पन को हाथरस (उत्तर प्रदेश) जाते समय गिरफ्तार किया गया था, जहां एक दलित युवती के साथ कथित सामूहिक बलात्कार हुआ था और बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।

उच्चतम न्यायालय ने कप्पन की गिरफ्तारी पर प्रश्न उठाने वाली ‘केरल यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट’(केयूडब्ल्यूजे) की याचिका को सुनवाई के लिए अन्य विविध मामलों के लिए निर्धारित दिन के वास्ते निर्धारित किया है।

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने केयूडब्ल्यूजे की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की इन दलीलों का संज्ञान लिया कि कप्पन की मां अचेत अवस्था में हैं और अपने बेटे को देखना चाहती हैं।

सिब्बल ने कहा ,‘‘कृपया करके उन्हें (कप्पन की मां को) वीडियो कॉन्फ्रेंस के विकल्प की मंजूरी दीजिए, ताकि वह जीते जी अपने बेटे को देख सकें। हमने एक आवेदन दिया है। हमें अनुमति दीजिए।’’

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान सिब्बल की दलीलों पर पीठ ने कहा,‘‘ हम अनुमति देंगे।’’

पीठ में न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति वी रामसुब्रमण्यम भी शामिल हैं।

राज्य सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से कहा कि मामला उन पर और अधिकारियों पर छोड़ दिया जाए और वे वीडियो कॉन्फ्रेंस कराने की मंजूरी देने की संभावनाओं पर गौर करेंगे।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश सरकार ने कप्पन की जमानत याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि वह ‘पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया’ (पीएफआई) से ‘‘ताल्लुक’’ रखते हैं, जो सार्वजनिक शांति को भंग करने के लिए जिम्मेदार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Shiv Jayanti 2026 Marathi Wishes: शिव जयंती के इन मराठी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती की दें शुभकामनाएं

\