देश की खबरें | पत्रकार को गोली मारी, उपचार के दौरान मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर पुतरीखेरा गांव में बुधवार शाम एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी, गंभीर हालत में अस्पताल में पत्रकार की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

निवाड़ी (मप्र), 23 जुलाई जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर दूर पुतरीखेरा गांव में बुधवार शाम एक पत्रकार पर कुछ लोगों ने कथित तौर पर लाठियों से हमला किया और उसके बाद गोली मार दी, गंभीर हालत में अस्पताल में पत्रकार की मौत हो गई।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बलराम सिंह परिहार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पत्रकार सुनील तिवारी (35) हत्या मामले में अवधेश तिवारी, नरेंद्र तिवारी और अनिल तिवारी समेत सात लोगों के खिलाफ सेंदरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की सुनील से पुरानी रंजिश थी।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: राजभवन में 84 लोग कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल के संपर्क में नहीं आया कोई संक्रमित व्यक्ति.

परिहार ने बताया कि बुधवार शाम सुनील निवाड़ी से अपने भाई आशीष के साथ मोटरसायकिल से अपने गांव पुतरीखेरा जा रहे थे। तभी गांव से कुछ पहले आरोपियों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया और बाद में सुनील को गोली मार दी।

उन्होंने बताया कि हमले के बीच आशीष मौके से भागकर गांव आया और अपने परिजन को लेकर वापस घटनास्थल पर पहुंचा जहां सुनील की हालत गंभीर थी।

यह भी पढ़े | बिहार: AIIMS पटना के नर्सिंग स्टाफ ने जॉब सिक्योरिटी और अन्य मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन: 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि सुनील को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिहार ने बताया कि सुनील की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी।

उल्लेखनीय है कि सुनील ने करीब दो माह पहले तत्कालीन जिला पुलिस अधीक्षक मुकेश श्रीवास्तव को आवेदन देकर आरोपियों से जान का खतरा होने की बात कही थी। सुनील, ग्वालियर से प्रकाशित एक दैनिक अखबार के निवाड़ी जिले के प्रतिनिधि थे।

उन्होंने बताया कि वारदात के बाद आरोपी फरार हो गये। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\