देश की खबरें | पत्रकार हत्या मामलाः प्रेम प्रसंग में हुई हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मधुबनी जिला पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा ऊर्फ बुद्धिनाथ झा का अपहरण और उनकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गयी।

मधुबनी, 17 नवंबर बिहार के मधुबनी जिला पुलिस ने बुधवार को दावा किया कि पत्रकार और आरटीआई कार्यकर्ता अविनाश झा ऊर्फ बुद्धिनाथ झा का अपहरण और उनकी हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर की गयी।

बेनीपट्टी पुलिस उपाधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने इस मामले में छह लोगों की गिरफ्तारी और हत्याकांड का खुलासा होने का दावा करते हुए कहा कि जांच और गिरफ्तारी के बाद इस मामले में त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग का पहलू सामने आया है।

हालांकि मृतक के परिवार वालों ने पुलिस की कहानी मानने से इंकार करते हुए आरोप लगाया कि बुद्धनाथ की हत्या करने वाले ‘‘मेडिकल माफिया’’ को बचाने के लिए अपराध में शामिल असली दोषियों को गिरफ्तार नहीं कर इसे अब प्रेम प्रसंग बता रही है।

सिंह ने बताया कि इस मामले में पहले एक महिला पूर्णकला देवी की गिरफ्तारी की गई, उसके बाद रौशन कुमार साह, बिट्टू कुमार पंडित, दीपक कुमार पंडित, पवन कुमार पंडित और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार महिला से पवन एक तरफा प्रेम करता था जबकि बुद्धिनाथ झा के साथ महिला ने प्रेम की बात स्वीकारी है। सिंह ने बताया कि पवन नहीं चाहता था कि बुद्धिनाथ झा और पूर्णकला आपस में बात करें। पवन पूर्णकला पर बुद्धीनाथ से बात नहीं करने का दबाव डालता था।

उन्होंने आगे कहा कि पवन और रौशन ने त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग को लेकर बुद्धिनाथ की हत्या कर दी थी।

इसबीच पुलिस बुद्धिनाथ के परिवार द्वारा लगाए गए आरोप कि उक्त क्षेत्र में संचालित नर्सिंग होम और अस्पताल करने वालों ने उनकी हत्या की, की भी जांच कर रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा इसलिए है क्योंकि उसने अपनी ऑनलाइन समाचार रिपोर्टों में कई ‘‘फर्जी’’ नर्सिंग होम और अस्पतालों के बारे में जानकारी का खुलासा किया था।

बिहार लोक शिकायत निवारण अधिनियम और सूचना का अधिकार अधिनियम का उपयोग करते हुए बुद्धिनाथ झा ने इस साल फरवरी में बेनीपट्टी और ढकजरी में 19 अवैध पैथोलॉजी लैब को बंद करवाया था।

गौरतलब है कि 9 नवंबर से लापता बुद्धिनाथ झा का शव पुलिस ने 12 नवंबर को सड़क किनारे से बरामद किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी