एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस के संबंध में ट्वीट को लेकर पत्रकार गिरफ्तार

उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन परिवारों को भी घर में पृथक कर दिया है, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने परिवार के सदस्य से फोन पर बातचीत की थी।

कोरोना वायरस के संबंध में ट्वीट को लेकर पत्रकार गिरफ्तार
जमात

पोर्ट ब्लेयर, 29 अप्रैल अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में एक जाने-माने पत्रकार को पुलिस की तार्किकता पर कथित तौर पर सवाल उठाने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने ट्वीट में आरोप लगाया था कि पुलिस ने उन परिवारों को भी घर में पृथक कर दिया है, जिन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित अपने परिवार के सदस्य से फोन पर बातचीत की थी।

जुबैर अहमद पर ‘अफवाह’ फैलाने समेत अन्य आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अहमद ’लाइट ऑफ अंडमान’ के संपादक है। यह एक साप्ताहिक समाचार पत्र है जो अब ऑनलाइन प्रकाशित होता है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्हें दक्षिणी अंडमान जिले के बैंबूफ्लैट पुलिस थाने में 27 अप्रैल को ट्वीट के सबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद उन्हें अबेरदीन पुलिस थाने में ले जाया गया जहां उन्हें रात में हवालात में रखा गया।

उन्होंने स्थानीय प्रशासन को टैग करते हुए सोमवार को ट्वीट किया था, ‘‘ क्या कोई मुझे यह स्पष्ट कर सकता है कि कोविड-19 के मरीजों से फोन पर बात करने पर परिवारों को घर में क्यों पृथक-वास में भेजा गया।’’

वहीं, एक अन्य ट्वीट में इससे पहले उन्होंने कहा था, ‘‘ कोविड-19 की वजह से पृथक किए गए लोगों से अपील है कि वह अपने परिचित से फोन पर बात न करें। फोन कॉल के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें पृथक किया जा रहा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).