Pune Crime News: पत्रकार पर Girl Friend की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
महाराष्ट्र में पुणे शहर के भोसारी इलाके में अपनी 28-वर्षीया प्रेमिका की हत्या के आरोप में शनिवार को 30-वर्षीय एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुणे (महाराष्ट्र), 6 नवंबर : महाराष्ट्र में पुणे शहर के भोसारी इलाके में अपनी 28-वर्षीया प्रेमिका की हत्या के आरोप में शनिवार को 30-वर्षीय एक पत्रकार को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी.
पुलिस के मुताबिक पिंपरी चिंचवड़ टाउनशिप में एक वेब पोर्टल के लिए काम करने वाले आरोपी पत्रकार ने अगस्त में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने महिला का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया था. यह भी पढ़ें
: ओडिशा : पांच दिसंबर को पद्मपुर विस सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियां शुरू
हालांकि, जांच से पता चला कि आरोपी ने ही पुणे जिले के भोर तालुका के पास महिला की हत्या की थी और उसके शव को ठिकाने लगा दिया था. पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

