जरुरी जानकारी | जोमैटो बोर्ड ने कंपनी का नाम बदलकर 'इटर्नल' करने को मंज़ूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो ने अपना नाम बदलकर इटर्नल कर लिया है। कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी।

नयी दिल्ली, छह फरवरी ऑनलाइन ऑर्डर लेकर खानपान और किराने का सामना पहुंचाने वाली कंपनी जोमैटो ने अपना नाम बदलकर इटर्नल कर लिया है। कंपनी के निदेशक मंडल (बोर्ड) ने बृहस्पतिवार को इसे मंजूरी दी।

शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक इसके लिए कंपनी के शेयरधारकों, कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और अन्य वैधानिक प्राधिकरणों की मंजूरी ली जानी है।

हालांकि, कंपनी के खाद्य वितरण व्यवसाय का ब्रांड नाम और ऐप का नाम 'जोमैटो' ही रहेगा।

जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने शेयरधारकों को लिखे एक पत्र में कहा, ''हमारे बोर्ड ने आज इस बदलाव को मंजूरी दी है और मैं अपने शेयरधारकों से भी इस बदलाव का समर्थन करने का अनुरोध करता हूं। अगर इसे मंजूरी मिल जाती है, तो हमारी कॉरपोरेट वेबसाइट का पता 'जोमैटो डॉट कॉम' से बदलकर 'इटर्नल डॉट कॉम' हो जाएगा।''

उन्होंने बताया कि इटर्नल में अभी चार प्रमुख व्यवसाय शामिल होंगे - जोमैटो, ब्लिंकिट, डिस्ट्रिक्ट और हाइपरप्योर।

उन्होंने कहा, ''जब हमने ब्लिंकिट का अधिग्रहण किया, तो हमने कंपनी और ब्रांड/ऐप के बीच अंतर करने के लिए आपस में जोमैटो की जगह इटर्नल का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। हमने यह भी सोचा कि जिस दिन जोमैटो के अलावा कुछ भी हमारे भविष्य का एक महत्वपूर्ण चालक बन जाएगा, हम सार्वजनिक रूप से कंपनी का नाम बदलकर इटर्नल कर देंगे।''

गोयल ने कहा, ''आज, ब्लिंकिट के साथ मुझे लगता है कि हम वहां पहुंच गए हैं। हम कंपनी का नाम (ब्रांड/ऐप नहीं) जोमैटो लिमिटेड से बदलकर इटर्नल लिमिटेड करना चाहेंगे।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज