एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 30-31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

जरुरी जानकारी | बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 30-31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया

जयपुर, 15 जनवरी बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच ने 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

बैंक यूनियन के एक नेता ने रविवार को कहा कि 11वें वेतन समझौते सहित विभिन्न मांगों पर दबाव बनाने के लिए हड़ताल की जा रही है।

बैंक कर्मचारियों का 11वां वेतन समझौता भारतीय बैंक संघ और बैंकिंग क्षेत्र के मजदूर संघों के संयुक्त मंच यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच 11 नवंबर, 2020 को हुआ था।

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के राज्य संयोजक महेश मिश्रा कहा कि समझौते से जुड़े मु्द्दों, बैंकों में सप्ताह में पांच कार्यदिवस, पदोन्नति और वेतन और पेंशन निर्धारण जैसी मांगें अधूरी पड़ी हैं।

उन्होंने कहा कि संयुक्त मंच पिछले 28 महीनों से बाकी मुद्दों को हल करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारतीय बैंक संघ ने कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

मिश्रा ने दावा किया कि 30 और 31 जनवरी को दो दिवसीय हड़ताल में देश के सभी बैंकों के दस लाख कर्मचारी और अधिकारी शामिल होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2023 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).