देश की खबरें | संसद की संयुक्त समिति ने फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. संसद की संयुक्त समिति ने डेटा एवं निजता की रक्षा के मुद्दे पर फेसबुक और ट्विटर को समन जारी कर अपने समक्ष पेश होने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर संसद की संयुक्त समिति ने डेटा एवं निजता की रक्षा के मुद्दे पर फेसबुक और ट्विटर को समन जारी कर अपने समक्ष पेश होने को कहा है।

सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार फेसबुक इंडिया के प्रतिनिधियों से कहा गया है कि वे शुक्रवार को निजी डेटा संरक्षण विधेयक, 2019 पर भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी की अध्यक्षता वाली संयुक्त समिति के समक्ष पेश हों।

वहीं, ट्विटर के अधिकारियों से 28 अक्टूबर को समिति के समक्ष पेश होने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

सूत्रों ने बताया कि इसी मुद्दे पर अमेजन और गूगल के अधिकारियों को तलब करने पर भी संसद की संयुक्त समिति विचार कर रही है।

सपंर्क किए जाने पर लेखी ने कहा, ‘‘जिसे भी तलब किए जाने की जरूरत होगी, चाहे वह कोई व्यक्ति हो या कंपनी, उसे डेटा और निजता के संरक्षण के मुद्दे पर समिति के समक्ष पेश होने को कहा जाएगा तथा समिति उनके सोशल मीडिया मंचों की कड़ी पड़ताल करेगी।’’

उधर, भारत सरकार ने देश का गलत मानचित्र पेश करने और लेह की भौगोलिक स्थिति चीन में दिखाने को लेकर ट्विटर को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कहा है कि देश की संप्रभुता और अखंडता का अनादर कतई स्वीकार्य नहीं है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव अजय साहनी ने इस बारे में ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैक डोर्सी को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने देश की संवेदनाओं का सम्मान करने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\