खेल की खबरें | हरिका ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट में संयुक्त दूसरे स्थान पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत की द्रोणवल्ली हरिका ने रूस की एलिना काश्लिंस्काया को हराकर फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के बाद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।
रीगा (लाटविया), छह नवंबर भारत की द्रोणवल्ली हरिका ने रूस की एलिना काश्लिंस्काया को हराकर फिडे महिला ग्रैंड स्विस शतरंज टूर्नामेंट के नौ दौर के बाद चार अन्य खिलाड़ियों के साथ संयुक्त दूसरा स्थान हासिल कर लिया ।
हरिका ने 83 चालों में यह मुकाबला जीता । अब नौ दौर के बाद उनके छह अंक हैं ।
चीन की लेइ तिंग्जी दो अंक की बढत लेकर शीर्ष पर है ।
ओपन वर्ग में भारतीय ग्रैंडमास्टर के शशिकिरण ने पावेल एजानोव को मात दी और अब वह संयुक्त तीसरे स्थान पर हैं । अब उनका सामना रूस के आंद्रेइ एस्पिनेको से होगा ।
अलीरजा फिरोजा , अमेरिका के फेबियानो कारूआना और इंग्लैंड के डेविड होवेल शीर्ष पर हैं ।
भारत के ग्रैंडमास्टर रौनक साधवानी ने अपना मुकाबला जीता जबकि पी हरिकृष्णा और निहाल सरीन ने ड्रॉ खेले ।आर प्रज्ञानानंदा, सूर्यशेखर गांगुली और बी अधिबान को पराजय का सामना करना पड़ा ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2021 01:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

