देश की खबरें | महाराष्ट्र के उल्हासनगर में जौहरी, उसकी पत्नी और बेटी घर में मृत पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में बृहस्पतिवार को एक जौहरी, उसकी पत्नी और बेटी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

ठाणे, 15 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर कस्बे में बृहस्पतिवार को एक जौहरी, उसकी पत्नी और बेटी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस को संदेह है कि आर्थिक तंगी के कारण पवन पाहुजा नामक जौहरी ने अपनी पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उल्हासनगर थाने के प्रभारी ने बताया, "पुलिस को पूर्वाह्न करीब 11:45 बजे सूचना मिली, जिसके बाद एक टीम उल्हासनगर कैंप-1 इलाके में स्थित उसके घर (हर्ष कॉटेज) पहुंची और जौहरी, उसकी पत्नी नेहा व उसकी बेटी रोशनी के शव बरामद किए।"

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

पाहुजा का शव घर की छत से लटका मिला, जबकि मां-बेटी के शव फर्श पर मिले। उन्होंने बताया कि संदेह है कि उसने कल रात आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी और बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाहुजा के पड़ोसियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार आर्थिक कारणों से दबाव में था क्योंकि जौहरी को कुछ लोगों ने धोखा दिया था। दंपति ने करीब छह महीने पहले दिल की बीमारी के कारण अपने 12 वर्षीय बेटे को भी खो दिया था।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए पीड़ितों के पड़ोसियों और मित्रों ने बताया कि पाहुजा अक्सर उनसे अपनी समस्याओं पर चर्चा करता था और अपनी जान देने की बात करता था।

अधिकारी ने कहा, "पाहुजा के एक मित्र के अनुसार, उसने एक वीडियो रिकॉर्ड किया है, जिसमें उसने अपने इस कदम का कारण और उसे धोखा देने तथा परेशान करने वाले लोगों का जिक्र किया है। पुलिस ने रिकॉर्ड किए गए संदेश को जब्त कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\