एजेंसी न्यूज

England Lockdown: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिसंबर को समाप्त करेंगे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसनदो दिसंबर को लॉकडाउन समाप्त करेंगे. ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या स्थिर होती हुई प्रतीत हो रही है और ऐसे में इस कदम पर विचार किया जा रहा है. जॉनसन के कार्यालय ने शनिवार देर रात बताया कि सरकार इंग्लैंड में स्थानीय आधार पर प्रतिबंध की तीन स्तरों वाली प्रणाली फिर से लागू करने की योजना बना रही है.

England Lockdown: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिसंबर को समाप्त करेंगे इंग्लैंड में लागू लॉकडाउन
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो )

इंग्लैंड, 22 नवंबर: प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) दो दिसंबर को लॉकडाउन समाप्त करेंगे. ब्रिटेन में कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित लोगों की संख्या स्थिर होती हुई प्रतीत हो रही है और ऐसे में इस कदम पर विचार किया जा रहा है. जॉनसन के कार्यालय ने शनिवार देर रात बताया कि सरकार इंग्लैंड में स्थानीय आधार पर प्रतिबंध की तीन स्तरों वाली प्रणाली फिर से लागू करने की योजना बना रही है. इस प्रणाली के तहत विभिन्न क्षेत्रों में संक्रमण की गंभीरता के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे.

जॉनसन के कार्यालय के बयान के अनुसार, सरकार ने पांच नवंबर को इंग्लैंड में चार सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया था. कैबिनेट प्रतिबंध हटाने संबंधी योजना पर रविवार को विचार करेगी और प्रधानमंत्री सोमवार को संसद को विस्तार से इसकी जानकारी देंगे. जॉनसन के कार्यालय ने नियामकों द्वारा वायरस के टीके को मंजूरी देने की स्थिति में अगले सप्ताह राष्ट्रव्यापी कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने की योजना की भी पुष्टि की. सरकार टीका आने तक संक्रमण को काबू करने के लिए जांच की संख्या बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें: England lockdown: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इंग्लैंड में लगाया एक महीने का लॉकडाउन

जॉनसन ने 31 अक्टूबर को इंग्लैंड के लिए घरों में रहने के नये नियमों की घोषणा की थी कि इंग्लैंड में पांच नवंबर से कम से कम दो दिसंबर तक प्रतिबंध लागू रहेंगे. ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के नए मामलों की संख्या में पिछले सात दिन में गिरावट आई है. इसमें पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह 13.8 प्रतिशत कमी आई है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2020 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).