विदेश की खबरें | जॉनसन ने यूक्रेन के नागरिकों के रिश्तेदारों को ब्रिटेन का वीजा देने की पेशकश की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के नागरिकों के रिश्तेदारों को ब्रिटेन का वीजा देने की पेशकश की है।

लंदन, 28 फरवरी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यूक्रेन के नागरिकों के रिश्तेदारों को ब्रिटेन का वीजा देने की पेशकश की है।

जॉनसन ने घोषणा की है कि रूसी आक्रमण के बाद देश छोड़ रहे यूक्रेन के ऐसे लोग ब्रिटेन में आ सकते हैं जिनके परिवार के सदस्य पहले से ही ब्रिटेन में बसे हुए हैं।

डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि इससे उन हजारों लोगों को लाभ होगा जो इस समय अपने भविष्य के बारे में विकल्प तलाश रहे हैं। जॉनसन ने कहा, ‘‘यूक्रेन में संकट की इस घड़ी में ब्रिटेन मुंह नहीं मोड़ेगा। हम यूक्रेन के उन लोगों की मदद करने के लिए हरसंभव आर्थिक और सैन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं जो अपने देश की रक्षा के लिए सबकुछ खतरे में डाल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया ने ताकत के दम पर यूक्रेन के लोगों की स्वतंत्रता को खत्म करने की कोशिश कर रहे लोगों को जवाब देते हुए यूक्रेनी नागरिकों की बहादुरी और वीरता का जबरदस्त प्रदर्शन देखा है।’’

यूक्रेन से संबंधित नई वीजा नीति के अधिक विवरण की घोषणा इस सप्ताह संसद में की जाएगी।

जॉनसन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम जितना संभव हो उतना उदार होना चाहते हैं, और निश्चित रूप से हम चाहते हैं कि जिन लोगों के यूक्रेन में रिश्तेदार हैं वे उन्हें जल्द से जल्द बुला सकते हैं।’’

उन्होंने यूक्रेन की संप्रभुता की रक्षा के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

इस बीच, ब्रिटेन के विभिन्न हिस्सों में यूक्रेन के समर्थन में प्रदर्शन हुए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today, February 27: उत्तर भारत में समय से पहले 'गर्मी' की दस्तक; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अन्य शहरों का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Match Preview: आज ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा वनडे, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

\