विदेश की खबरें | जॉन हॉपकिंस ने लगातार दूसरी बार भारतीय-अमेरिकी छात्रा को ‘दुनिया की सबसे मेधावी छात्रा’ घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

वाशिंगटन, सात फरवरी अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंटेड यूथ ने दुनियाभर के 76 देशों के 15,000 छात्र-छात्राओं की ऊपरी ग्रेड स्तर की परीक्षा के नतीजों के आधार पर भारतीय-अमेरिकी स्कूली छात्रा नताशा पेरियानायगम को लगातार दूसरे साल ‘‘दुनिया की सबसे मेधावी छात्रा’’ घोषित किया है।

पेरियानायगम (13) न्यूजर्सी में फ्लोरेंस एम गॉडिनीयर मिडल स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 2021 में जॉन हॉपकिंस सेंटर फॉर टैलेंडेउ यूथ (सीटीवाई) की परीक्षा दी थी। उस समय वह पांचवीं ग्रेड की छात्रा थीं।

मौखिक एवं मात्रात्मक योग्यता की परीक्षा में नताशा का प्रदर्शन ग्रेड आठ में 90 पर्सेंटाइल हासिल करने के बराबर था, जिस कारण उन्हें उस वर्ष की सम्मान सूची में जगह दी गई।

विश्वविद्यालय ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि नताशा को इस साल एसएटी, एसीटी, स्कूल और कॉलेज एबिलिटी टेस्ट या सीटीवाई टैलेंट सर्च के तहत लिए गए समान मूल्यांकन में असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

पेरियानायगम के माता-पिता चेन्नई से हैं। उन्होंने कहा कि पेरियानायगम को अपने खाली समय में गूगल डूडल बनाना और जेआरआर टोल्किन के उपन्यास पढ़ना बहुत पसंद है।

सीटीवाई दुनियाभर में असाधारण मेधावी छात्रों की पहचान के लिए ऊपरी-ग्रेड स्तरीय परीक्षा का आयोजन करता है और उनकी अकादमिक क्षमताओं के बारे में स्पष्ट तस्वीर पेश करता है।

अपने हालिया प्रयास में पेरियानायगम ने सभी उम्मीदवारों से अधिक ग्रेड प्राप्त किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\